[ad_1]
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सिनेमा में बहुत ही लंबा संघर्ष रहा है। उनका निजी जीवन लंबे अरसे से सुर्खियों में रहा है। सोमवार को मुंबई में उनकी नई फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का ट्रेलर लांच हुआ तो यहां पर भी बातें फिल्म की कम और उनकी संघर्ष यात्रा की होती रहीं। संघर्ष के दौरान का एक किस्सा सुनाते-सुनाते नवाजुद्दीन की जुबान फिसली और वह अपने निजी जीवन में रूमानियत के नदारद होने की बात भी भरी महफिल में कर बैठे।
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, ‘अब तक मुझे मेरे रंग को देखकर डार्क किरदार निभाने के मौके मिले हैं। पहली बार मुझे मेरी इमेज से हटकर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। यह सबसे बड़ी वजह रही है, इस फिल्म में काम करने की। शुरू से ही मैंने अलग-अलग किरदार निभाने में यकीन किया है, क्योंकि एक ही तरह के किरदार निभाकर बोर हो जाता हूं। अगर कोई मुझसे कहे कि सुपरस्टार बना दूंगा, शर्त सिर्फ यह होगी कि एक ही तरह के किरदार निभाने हैं तो खुद को गोली मार लूंगा।’
[ad_2]
Source link