Home Breaking News निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका

निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका

0
निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका

[ad_1]

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की ठगी में अभिनेत्री निक्की तंबोली का नाम भी जुड़ा तो वह अचानक से ज्यादा चर्चा में आ गई। वैसे भी निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनके कातिलाना अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। निक्की तंबोली की इसी महीने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम सांग किया है। इससे पहले इस फिल्म का जिक्र करें, आइए जानते हैं कौन हैं निक्की तंबोली।



महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 अगस्त 1996 को एक मराठी परिवार में जन्मी निक्की तंबोली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की। फिल्मों में उनकी शुरुआत साल 2019 में तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘चिकती गाडिलो चितकोटुडु’ से हुई। साउथ में अब तक वह एक्शन हॉरर फिल्म ‘कंचना 3’ और ‘थिप्पारा मीसम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। निक्की के पिता दिगंबर तंबोली नौकरीपेशा रहे और मां प्रमिला बोधे तंबोली होममेकर हैं। निक्की के छोटे भाई जतिन तंबोली की मृत्यु कोरोना से हुई थी जिसके बाद वह डिप्रेशन  में चली गई थी।


साल 2020 में निक्की तंबोली ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 14’ में भाग लेकर अपना टेलीविजन डेब्यू किया जहां वह तीसरे स्थान पर रहीं। निक्की खतरों के ‘खिलाड़ी सीजन 11’ में भी भाग ले चुकी हैं। कलर्स चैनल के शो ‘सिर्फ तुम’ के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी निक्की तंबोली फिल्म ‘जोगीरा सारा रा’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करके बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। निक्की ने इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आइटम सांग किया है।


फिल्म ‘जोगीरा सारा रा’ में अपने काम के बारे में बात करते हुए निक्की  कहती हैं, ‘मैं बेहद अभिभूत और रोमांचित हूं। अनुभवी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। नवाज सर के साथ ऑनस्क्रीन आना, बॉलीवुड में मेरी यात्रा के लिए एक शानदार शुरुआत होगी। यह वास्तव में एक आकर्षक गाना है. जो काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और फिर भी मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इसे पसंद करेंगे।’


अभिनेत्री निक्की तंबोली अपने बेहतरीन लुक्स और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। फिल्म ‘जोगीरा सारा रा’ कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनका  सिजलिंग आइटम सॉन्ग हैं। इससे पहले निक्की तंबोली ‘दिल किसी से’, ‘शांति’, ‘बाहरी दुनिया’, ‘नंबर लिख’ जैसे कई म्यूजिक वीडियो में परफॉर्म कर चुकी हैं। फिल्म ‘जोगीरा सारा रा’ 12 मई 2023 को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें-  Monday Flashback: जब गुरु ने वहीदा रहमान को भरतनाट्यम सिखाने से कर दिया था इनकार, मजहब था वजह


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here