Home Breaking News ‘पठान’ देख समझ आया मेहनत का मतलब, हिंदी सिनेमा में डेब्यू पर बोले बेल्लमकोंडा श्रीनिवास

‘पठान’ देख समझ आया मेहनत का मतलब, हिंदी सिनेमा में डेब्यू पर बोले बेल्लमकोंडा श्रीनिवास

0
‘पठान’ देख समझ आया मेहनत का मतलब, हिंदी सिनेमा में डेब्यू पर बोले बेल्लमकोंडा श्रीनिवास

[ad_1]

सुपरहिट फिल्मों ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ हिंदी के प्रस्तुतकर्ता निर्माता जयंतीलाल गडा ने मंगलवार के दिन गणपति बप्पा मोरया बोलते हुए हिंदी सिनेमा में एक नया हीरो लॉन्च कर दिया। टेलीविजन पर अपनी डब फिल्मों के जरिये हिंदी भाषी राज्यों में टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ते रहे तेलुगू अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ अपना करियर हिंदी सिनेमा में शुरू करने जा रहे हैं। ‘छत्रपति’ नाम की जिस फिल्म से उनकी बोहनी हो रही है, वह दरअसल निर्देशक एस एस राजामौली की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म में श्रीनिवास वाला किरदार प्रभास ने निभाया था।



बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास की पहली हिंदी फिल्म ‘छत्रपति’ का ट्रेलर लॉन्च मुंबई के बांद्रा में गेयटी, गैलेक्सी सिनेप्लेक्स में किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब श्रीनिवास पूछा गया कि उनके हिंदी फिल्मों आने की क्या वजह है? उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन साल में मुझे हिंदी दर्शकों से जो प्यार मिला है उसी वजह से ही मैं हिंदी फिल्मों में आ रहा हूं। लॉकडाउन और उसके बाद से मेरी हिंदी डब की हुई फिल्मों को लोगों का बहुत प्यार मिला है। यूट्यूब पर मेरी फिल्मों को करोड़ों में व्यू आए हैं। इसी प्यार को देखते हुए मैंने सोचा क्यों न कोई ऐसी फिल्म की जाए जो हर भाषा में लोग देखना पसंद करें। मेरे हिसाब से हिंदी दर्शकों के दिल और थिएटर में घुसने के लिए ‘छत्रपति’ से अच्छी कोई और फिल्म नहीं हो सकती थी।’

Pathaan: आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की ‘पठान’! इस दिन मचेगा सिनेमाघरों में धमाल


बात हिंदी फिल्मों के पसंदीदा अभिनेताओं पर आई तो श्रीनिवास तीनों खान सितारों की तारीफों के पुल बांध दिए। श्रीनिवास ने कहा, ‘हिंदी फिल्मों में वैसे तो मेरे बहुत से पसंदीदा अभिनेता हैं जिनको देख कर मैं बड़ा हुआ हूं। लेकिन जब भी मैं आमिर खान सर की फिल्म देखता हूं तो दिल खुश हो जाता है क्योंकि उनकी फिल्मों की जो कहानी होती है उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सलमान खान का स्टारडम इतना बड़ा है कि कोई कॉन्टेंट की तरफ ध्यान भी नहीं देता। बस उनके नाम से फिल्म देखने चले जाते हैं।’

Arjun Kapoor: पिता बोनी के साथ हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे अर्जुन, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव


श्रीनिवास यही नहीं रुके, वे अपना उत्तर शाहरूख खान तक खींच ले गए। वह कहते हैं, ‘आमिर और सलमान, इन दोनों के बीच के  व्यक्ति हैं शाहरुख खान। जिनके पास कॉन्टेंट और स्टारडम दोनों की भरमार है। हाल ही में मैंने उनकी फिल्म ‘पठान’ देखी है। और यह फिल्म देख कर समझ आया कि लोग इतने साल बाद भी अपनी फिल्मों में कितनी मेहनत करते हैं। मैं तो इन सभी को अपना आदर्श मानता हूं।’


 उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘छत्रपति’ साल 2005 में आई निर्देशक एस एस राजमौली की तेलुगू फिल्म ‘छत्रपति’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। उस फिल्म में बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई था। अब इसके हिंदी रीमेक से श्रीनिवास हिंदी फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं। भाग्यश्री इस फिल्म में श्रीनिवास के मां के किरदार में हैं।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here