[ad_1]
सुपरहिट फिल्मों ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ हिंदी के प्रस्तुतकर्ता निर्माता जयंतीलाल गडा ने मंगलवार के दिन गणपति बप्पा मोरया बोलते हुए हिंदी सिनेमा में एक नया हीरो लॉन्च कर दिया। टेलीविजन पर अपनी डब फिल्मों के जरिये हिंदी भाषी राज्यों में टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ते रहे तेलुगू अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ अपना करियर हिंदी सिनेमा में शुरू करने जा रहे हैं। ‘छत्रपति’ नाम की जिस फिल्म से उनकी बोहनी हो रही है, वह दरअसल निर्देशक एस एस राजामौली की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म में श्रीनिवास वाला किरदार प्रभास ने निभाया था।
श्रीनिवास यही नहीं रुके, वे अपना उत्तर शाहरूख खान तक खींच ले गए। वह कहते हैं, ‘आमिर और सलमान, इन दोनों के बीच के व्यक्ति हैं शाहरुख खान। जिनके पास कॉन्टेंट और स्टारडम दोनों की भरमार है। हाल ही में मैंने उनकी फिल्म ‘पठान’ देखी है। और यह फिल्म देख कर समझ आया कि लोग इतने साल बाद भी अपनी फिल्मों में कितनी मेहनत करते हैं। मैं तो इन सभी को अपना आदर्श मानता हूं।’
[ad_2]
Source link