[ad_1]
12:27 PM, 03-May-2023
Wrestler’s Protest Live: धरना खत्म करने की अपील की
पीटी उषा ने पहलवानों से धरना खत्म करने की अपील की। उन्होंने करीब एक घंटे तक पहलवानों से मुलाकात की। पीटी उषा ने मामले में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
11:58 AM, 03-May-2023
Wrestler’s Protest Live: पीटी उषा मिलने पहुंचीं
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं हैं और 11 दिनों से धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट से मुलाकात की। इसका वीडियो भी सामने आया है। बजरंग पूनिया और सत्यव्रत कादियान भी वहां बैठे दिखे।
#WATCH | Indian Olympic Association president PT Usha reached Delhi’s Jantar Mantar where wrestlers are protesting since 11 days. pic.twitter.com/Vs3Lp1ZHaO
— ANI (@ANI) May 3, 2023
11:52 AM, 03-May-2023
Wrestler’s Protest Live: जंतर-मंतर पहुंचीं आईओए अध्यक्ष पीटी उषा, पहलवानों से धरना खत्म करने की अपील की
आज पहलवानों के धरने का 11वां दिन है। ओलंपिक में देश को पदक दिला चुके पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट की अगुआई में पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। साथ ही उनके गिरफ्तारी की मांग भी की है।
[ad_2]
Source link