[ad_1]
IPL 2023 News: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को लेकर बड़ा बयान दिया है. एरॉन फिंच के मुताबिक अक्षर पटेल कप्तानी का लालच नहीं रखते हैं और टीम की जीत के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं. आईपीएल 2023 में अक्षर पटेल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंद के साथ बल्ले से भी अच्छा योगदान दे रहे हैं. एरॉन फिंच ने कहा है कि उन्हें लगता है कि अक्षर पटेल एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो कप्तानी की लालसा नहीं रखते हैं और आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में योगदान देकर खुश हैं.
[ad_2]
Source link