Home Breaking News Cyclone: बारिश के बीच बंगाल की खाड़ी से उठ सकता है भीषण ‘मोचा’ चक्रवात; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Cyclone: बारिश के बीच बंगाल की खाड़ी से उठ सकता है भीषण ‘मोचा’ चक्रवात; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0
Cyclone: बारिश के बीच बंगाल की खाड़ी से उठ सकता है भीषण ‘मोचा’ चक्रवात; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

[ad_1]

India Meteorological Departmen picks up early signs of cyclone in Bay of Bengal

बंगाल की खाड़ी।
– फोटो : ANI

विस्तार

इस समय देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बार मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेत मिले हैं। बुधवार को मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेतों का पता लगा है। इस बाबत उसने मछुआरों तथा नाव चलाने वाले समुदाय को इस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी की। इसमें उन्होंने कहा कि नौ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात के आने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में इसके मार्ग की के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने आगे कहा कि अगले दिन उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के साथ 6 मई को एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने आगे कहा कि इस चक्रवात को मोचा कहकर संबोधित किया जाएगा,  जो लाल सागर बंदरगाह शहर के बाद यमन द्वारा सुझाया गया नाम है।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here