Home Breaking News Baba Bageshwar : लालू की बेटी और DSS वाले तेज प्रताप की दीदी की बागेश्वर वाले बाबा से लगाई अर्जी

Baba Bageshwar : लालू की बेटी और DSS वाले तेज प्रताप की दीदी की बागेश्वर वाले बाबा से लगाई अर्जी

0
Baba Bageshwar : लालू की बेटी और DSS वाले तेज प्रताप की दीदी की बागेश्वर वाले बाबा से लगाई अर्जी

[ad_1]

Dhirendra Shastri: Rohini, daughter of Lalu and sister of Tej Pratap of DSS, applied to Baba of Bageshwar

रोहिणी आचार्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कई मंत्री बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में लगातार बयान दे रहे थे। वन-पर्यावरण मंत्री और लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने तो बाकायदा अपनी निजी आर्मी DSS के जरिए बाबा को एयरपोर्ट पर रोकने का भी एलान कर रखा था। विरोध और रोकारोकी तो हुआ नहीं, अब लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने बाबा से एक अर्जी लगाई है। यह अर्जी भी उसी अंदाज की है।

पर्ची वाले बाबा लिखकर संबोधन

बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पटना में शनिवार को गजब का उत्साह दिखा था। सुबह एयरपोर्ट पर भाजपाई केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रामकृपाल यादव ने स्वागत किया, जबकि सांसद मनोज तिवारी उनके सारथी बनकर कार से होटल ले गए। एयरपोर्ट से होटल तक तेज प्रताप का संगठन धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (DSS) कहीं नजर नहीं आया। तेज प्रताप के आवास पर भी वीरानी थी। शनिवार की शांति के बाद रविवार की सुबह रोहिणी आचार्या का ट्वीट आया। इसमें रोहिणी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या बागेश्वर धाम की चर्चा किए बगैर सीधे संबोधित किया- पर्ची वाले बाबा!

पिता-परिवार के लिए नहीं, राज्य के लिए अर्जी

रोहिणी आचार्या ने पिता लालू प्रसाद को किडनी दी है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू भारत लौटे और अब वह पटना में न केवल हैं, बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं के लिए एक दिन पार्टी भी दे चुके हैं और एक दिन निकलकर पटना हाईकोर्ट मजार पर भी घूम चुके हैं। ऐसे में रोहिणी ने पिता या परिवार के लिए बागेश्वर धाम वाले बाबा से कुछ नहीं मांगा। रोहिणी ने राजनीतिक मांग के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार और बाबा की भाजपाई निकटता पर कटाक्ष करते हुए लिखा- “पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है- बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी करनी पूर्ति है।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here