Home Breaking News SC: न्यायपालिका पर टिप्पणी का मामला, धनखड़ और रिजिजू के खिलाफ वकीलों की संस्था की याचिका पर कल होगी सुनवाई

SC: न्यायपालिका पर टिप्पणी का मामला, धनखड़ और रिजिजू के खिलाफ वकीलों की संस्था की याचिका पर कल होगी सुनवाई

0
SC: न्यायपालिका पर टिप्पणी का मामला, धनखड़ और रिजिजू के खिलाफ वकीलों की संस्था की याचिका पर कल होगी सुनवाई

[ad_1]

SC to hear plea of lawyers body for action against Jagdeep Dhankha, Kiren Rijiju over remarks on judiciary

सुप्रीम कोर्ट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली और न्यायपालिका के बारे में टिप्पणी को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (बीएलए) की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

वकीलों के संगठन ने बंबई हाईकोर्ट के नौ फरवरी के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया है। बंबई हाईकोर्ट में वकीलों के संगठन की याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि यह संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत रिट अधिकार क्षेत्र को लागू करने के लिए उपयुक्त मामला नहीं था।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट के अनुसार, बीएलए की अपील न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here