Home Breaking News MI vs SRH Live Score: हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

0
MI vs SRH Live Score: हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

[ad_1]

03:03 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी, उमरान मलिक।

02:57 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

02:56 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: दोनों टीमों के आंकड़े

दोनों टीमें अब तक 20 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से 11 मैच मुंबई ने और नौ मैच हैदराबाद ने जीते हैं। मुंबई के वानखेड़े में दोनों टीमें छह बार भिड़ चुकी हैं। चार में मुंबई को और दो में हैदराबाद को जीत हासिल हुई।

02:55 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद की टीम उठा सकती है फायदा

मुंबई को अगर अगले दौर में पहुंचना है तो उसे पिछले मैच की तरह मौका नहीं गंवाना होगा जब उसकी टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स से पांच रन से हार गई थी जिसके कारण वह दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करने से चूक गया था। वानखेड़े में मुंबई ने इस सीजन कुछ बड़े रन चेज किए हैं। ऐसे में टॉस जीतने पर टीम एक बार फिर रन चेज करना चाहेगी। हालांकि, टीम को किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। 

सनराइजर्स की टीम मुंबई की हड़बड़ी का फायदा भी उठा सकती है। हैदराबाद की बॉलिंग शानदार है और मुंबई के बल्लेबाजों से उनकी टक्कर देखने लायक होगी। हैदराबाद की टीम भी सम्मान के साथ इस सीजन अपने अभियान का अंत करना चाहेगी।

02:54 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: अंक तालिका का हाल

मुंबई के अभी 13 मैचों में 14 अंक हैं और उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है क्योंकि एक अन्य टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के पास भी 16 अंक तक पहुंचने का मौका है। उसका नेट रन रेट मुंबई से काफी बेहतर है। अभी तीन टीमों के समान 14 अंक हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स अपने सभी मैच खेल चुका है, लेकिन उसका नेट रन रेट भी मुंबई से बेहतर है।

आरसीबी इन तीनों टीमें बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर है। यदि मुंबई इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है और आरसीबी एक अन्य मैच में गुजरात टाइटंस से हार जाता है तो फिर मुंबई की टीम प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी, लेकिन अगर यह दोनों टीमें जीत हासिल करती हैं तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।

02:51 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: मुंबई के पास अभी भी मौका

सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन मुंबई के पास अभी मौका है और वह इसका फायदा उठाने के लिए बेताब है। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने यहां अभी तक चार मैच जीते, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यह उसके पास अपना नेट रन रेट सुधारने का भी अंतिम मौका होगा।

02:43 PM, 21-May-2023

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। यह मुंबई के लिए एक वर्चुअल नॉकआउट मैच है। टीम हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने पर भी टीम की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं होगी। उसे फिर भी आरसीबी बनाम गुजरात मैच पर टिके रहना होगा। वहीं, हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here