Home Breaking News Bihar : बिहार के इस SDM के तीन ठिकनों पर SVU की छापेमारी, भ्रष्टाचार केस मे पटना, बेतिया और कैमूर पहुंची टीम

Bihar : बिहार के इस SDM के तीन ठिकनों पर SVU की छापेमारी, भ्रष्टाचार केस मे पटना, बेतिया और कैमूर पहुंची टीम

0
Bihar : बिहार के इस SDM के तीन ठिकनों पर SVU की छापेमारी, भ्रष्टाचार केस मे पटना, बेतिया और कैमूर पहुंची टीम

[ad_1]

Bihar: SVU raids at three locations of Kaimur's SDM Satyendra Prasad, team reaches Patna, Bettiah and Kaimur

छापेमारी करने कैमूर पहुंची SVU की टीम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की रेड चल रही है। SVU की टीम सत्येंद्र प्रसाद के पटना, बेतिया, कैमूर स्थित ठिकाने पर छापेमारी की अलग-अलग तीन तीनों जगह पहुंची है। वहां पर इनके ऑफिस और आवास को खंगाल रही है। SVU की टीम ने बाहर आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। घर के गेट को अंदर से लॉक कर दिया है। बैंक खाता, लॉकर समेत कई दस्तावेजों को खंगाल रही है।

जांच में एसडीएम के ऊपर लगे आरोप सही पाए गए

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो एसडीएम के खिलाफ सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत मिल रही थी। यह मामला स्पेशल विजिलेंस यूनिट में पहुंचा। इसके बाद टीम ने एसडीएम के खिलाफ जांच शुरू की। जांच में इनके ऊपर लगे सारे आरोप सही पाए गए।

84.25 लाख के रुपए के आय से अधिक संपत्ति

सके बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। टीम ने पटना में 31 मई को FIR दर्ज किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि एसडीएम के खिलाफ 84.25 लाख के रुपए के आय से अधिक संपत्ति होने के सबूत मिले। बता दें कि सत्येंद्र प्रसाद नौकरी के दौरान अलग-अलग पदों पर रहे हैं। फिलहाल वह कैमूर के मोहनिया में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। आरोप यह भी है कि इन पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संपत्ति अर्जित की। वही विजिलेंस की टीम उनकी चल अचल संपत्ति की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here