Home Sports 2 स्पिनर और 3 पेसर या 1 स्पिनर..4 तेज गेंदबाज? किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरे भारत

2 स्पिनर और 3 पेसर या 1 स्पिनर..4 तेज गेंदबाज? किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरे भारत

0
2 स्पिनर और 3 पेसर या 1 स्पिनर..4 तेज गेंदबाज? किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरे भारत

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से WTC Final खेला जाएगा
रोहित के सामने बड़ा सवाल, किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरें

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 दिन बाद इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस महामुकाबले को जीतने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. भारत पिछली बार न्यूजीलैंड के हाथों फाइनल में मिली हार को भुलाकर इस बार खिताब जीतना चाहेगा. लेकिन, कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने कई चुनौतियां हैं.

सबसे बड़ी है ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC Final में किस प्लेइंग-XI के साथ उतरें? क्या दो स्पिनर और 3 पेसर के साथ जाएं या 1 स्पिन गेंदबाज और 4 तेज गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन को उतारें. इसके अलावा स्पेशलिस्ट विकेटकीपर केएस भरत को मौका दें या एक्स फैक्टर ईशान किशन को आजमाएं. ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अबतक नहीं मिले हैं. जबकि WTC Final में 2 दिन बाकी हैं.

टीम इंडिया ने रविवार को ओवल में पहला प्रैक्टिस सेशन पूरा किया. लेकिन, टीम की तैयारियों को देखकर टीम कॉम्बिनेशन का कोई अंदाजा नहीं मिला. ईशान किशन, जिसने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. नेट्स पर दो सेशन बैटिंग की. लेकिन, विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस नहीं की. प्रैक्टिस के दौरान ईशान को हाथ में गेंद भी लग गई थी. इसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे. पर उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है.

किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगा भारत?
अब सवाल ये है कि ईशान ने विकेटकीपिंग नहीं की, पर नेट्स पर घंटों बैटिंग की. ये बात तो इसी तरफ इशारा कर रही कि ईशान को WTC Final में मौका मिल सकता है. रिकी पोंटिंग भी ये कह चुके हैं कि ईशान एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं और वो टेस्ट मैच जिताने का दम रखते हैं.

भारत और ईशान को इंग्लैंड में विकेटकीपिंग का अनुभव नहीं
दूसरी ओर, दूसरे विकेटकीपर केएस भरत ने अपने प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत ही विकेटकीपिंग से की. इसके बाद उन्होंने बैटिंग की. केएस भरत को चोटिल ऋषभ पंत के स्थान पर घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए मौका मिला था. उन्होंने सीरीज में अच्छी विकेटकीपिंग की थी. इंग्लैंड में गेंद काफी स्विंग होती है. मैच भी ड्यूक गेंद से खेला जाना है, जो और ज्यादा स्विंग होती है और ईशान-भरत दोनों को ही इंग्लैंड में विकेटकीपिंग का अनुभव नहीं. ऐसे में किसी एक को विकेटकीपिंग के लिए चुनना कप्तान रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा.

कौन हैं जोश हेजलवुड की जगह लेने वाले माइकल नेसर? 5 मैच में 19 विकेट…एक शतक भी, पुजारा को कर चुके परेशा

तीनों स्पिनर्स ने गेंदबाजी और बैटिंग की
भारत के तीनों स्पिन गेंदबाजों आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने रविवार को हुए पहले प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का अभ्यास किया. इससे एक बात तो लग रही कि भारत दो स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने पर विचार कर रहा. ऐसा होता है तो रवींद्र जडेजा के साथ आर अश्विन या अक्षर में से किसी एक को मौका मिल सकता है. हालांकि, अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करता है तो फिर रवींद्र जडेजा शायद बाजी मार जाएं.

Odisha Train Accident में माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों की मदद को आगे आए सहवाग, किया बड़ा ऐलान

चौथे पेसर की जंग दिलचस्प
पेस डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के नाम पक्के हैं. पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में शार्दुल ठाकुर भी जगह बना सकते हैं. ऐसे में अगर भारत 4 पेसर्स के साथ उतरने का निर्णय लेता है तो फिर उमेश या जयदेव उनादकट में से किसी एक को ही मौका मिलेगा. शार्दुल और उनादकट ने प्रैक्टिस सेशन में काफी देर गेंदबाजी करने के साथ ही बैटिंग भी की. उनादकट की बैटिंग पर तो कोच राहुल द्रविड़ तक की नजर थी. यानी टीम इंडिया अपने सभी विकल्पों को खुले रखना चाहती है और किस टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी या मैच के दिन ही तय होता दिख रहा.

Tags: India vs Australia, Ishan kishan, Ks bharat, Rohit sharma, World Test Championship Final, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here