[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए खास होगा। वह इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। कोहली जब भी किसी फॉर्मेट में बड़ी पारी खेलते हैं तो कई उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं। टीम इंडिया को ओवल में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो कई दिग्गजों की बराबरी कर लेंगे तो कुछ महान खिलाड़ियों को रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ देंगे।
अगर कोहली ओवल में एक शतक लगाते हैं टेस्ट में उनका वह 29वां शतक होगा। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर लेंगे। सक्रिय क्रिकेटरों में शतक लगाने के बावजूद पहला स्थान हासिल नहीं कर पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 30 शतक के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट हैं।
[ad_2]
Source link