[ad_1]

मुंबई पुलिस का खुलासा
– फोटो : Social Media
विस्तार
मुंबई के सरस्वती हत्याकांड में आरोपी मनोज साने के बयानों पर पुलिस को यकीन नहीं है। पुलिस ने इसे सोची समझी हत्या बताया है। साथ ही पुलिस ने आशंका जताई कि साने ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच आर्थिक तंगी को लेकर झगड़ा होता था, मनोज यह बात स्वीकार चुका है और तीन जून की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। लिहाजा, संभव है कि मनोज ने उसकी पहले हत्या कर दी हो और फिर बाद में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई हो।
इसके साथ ही पुलिस ने आशंका जताई कि मनोज ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं। पड़ोसियों ने टॉयलेट की पाइपलाइन जाम होने की शिकायत की थी, जिसके बाद फिलहाल सेप्टिक टैंक में भी शव के टुकड़ों को खोजा जा रहा है।
इससे पहले आरोपी साने ने पूछताछ में बताया था कि सरस्वती के बीच बाप-बेटी जैसा रिश्ता था। सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई के बारे में सोचकर डर गया और शव को ठिकाने लगाकर खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। वहीं सरस्वती की बहनों ने शुक्रवार को दावा किया था कि सरस्वती वैद्य ने उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया था, लेकिन उनके बीच उम्र का काफी फासला होने के कारण इस जोड़े ने इसे सार्वजनिक नहीं किया।
[ad_2]
Source link