Home Breaking News WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस

WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस

0
WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस

[ad_1]

Rohit Sharma got angry after Shubman Gill was given out in WTC Final fans raged on third umpire watch video

कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा और शुभमन गिल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 444 रन का लक्ष्य मिला है। मैच के चौथे दिन शनिवार (10 जून) को भारत की शुरुआत दूसरी पारी में खराब रही। आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने उनका कैच लिया। हालांकि, ग्रीन के कैच पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों का मानना है कि उन्होंने सफाई से कैच नहीं लिया।

भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने सात ओवर में 41 रन की साझेदारी कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज टेस्ट मैच में वनडे के अंदाज में खेल रहे हैं। आठवें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी के लिए स्कॉट बोलैंड को बुलाया। बोलैंड ने पहली गेंद गुड लेंग्थ पर पटकी। गिल डिफेंस करना चाह रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गली में कैमरन ग्रीन के पास चली गई। ग्रीन ने बाई ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here