Home Breaking News Online Fraud Alert: इन तरीकों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग को तुरंत कर लें सिक्योर, वरना लग सकती है चपत

Online Fraud Alert: इन तरीकों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग को तुरंत कर लें सिक्योर, वरना लग सकती है चपत

0
Online Fraud Alert: इन तरीकों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग को तुरंत कर लें सिक्योर, वरना लग सकती है चपत

[ad_1]

Online Fraud Alert: पहले के मुकाबले अगर आप अब देखेंगे तो बैंकिंग सेक्टर लगभग पूरी तरह से बदल चुका है। जहां पहले लगभग सभी काम ऑफलाइन ही होते थे, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों, अपना बैंक बैलेंस चेक करना हो, एटीएम कार्ड ऑर्डर करना हो, लोन के लिए आवेदन करना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी आप अपनी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे सिक्योर रखना चाहिए। वरना जालसाज मिनटों में आपका बैंक खाता खाली करके आपको चपत लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन तरीकों से अपनी नेट बैंकिंग को सिक्योर रख सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…



ये हैं वो तरीके जिनसे इंटरनेट बैंकिंग हो सकती है सिक्योर:-

पासवर्ड मजबूत रखकर

  • आपको अपनी नेट बैंकिंग का पासवर्ड मजबूत रखना चाहिए। कभी भी हल्का पासवर्ड न बनाएं। जैसे- 12345678 जैसे पासवर्ड या अपना नाम RAMESH पासवर्ड में न रखें। आप ऐसा मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं। जैसै- UPPWL$#!83571@@। ऐसे पासवर्ड को मजबूत माना जाता है।


लॉगिन हर जगह न करें

  • आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि अपनी नेट बैंकिंग को किसी के भी सिस्टम या मोबाइल में लॉगिन भूलकर भी न करें। हमेशा अपने सिक्योर सिस्टम या मोबाइल में ही इसे लॉगिन करें।


ब्राउजर पर आईडी-पासवर्ड सेव न करें

  • अमूमन देखा जाता है कि जब भी लोग किसी ब्राउजर पर अपनी नेट बैंकिंग लॉगिन करते हैं, तो वो अपना आईडी-पासवर्ड वहां सेव कर देते हैं। ताकि उनको हर बार लॉगिन करते समय ये दोबारा दर्ज न करना पड़े। पर ऐसा न करें इससे आपकी नेट बैंकिंग खतरे में पड़ सकती है। इसलिए हर बार पासवर्ड खुद से ही डालें।


थर्ड पार्टी एप कभी इस्तेमाल न करें

  • एक बात जरूर जान लें कि अगर आप अपनी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल एप के जरिए मोबाइल में करना चाह रहे हैं, तो भूलकर भी किसी थर्ड पार्टी एप के जरिए ऐसा न करें। वरना आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने बैंक के आधिकारिक एप पर ही लॉगिन करें।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here