[ad_1]

ममता बनर्जी और अधीर रंजन चौधरी
– फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने एक बार फिर चुनाव से पहले टीएमसी पर हिंसा फैलाने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक चिट्ठी लिख कर मांग की है कि पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कराई जाए, ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।
इसी के साथ कांग्रेस सांसद ने टीएमसी पर खून की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुर्शीदाबाद के खारग्राम में एक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। यह पंचायचत चुनाव के मद्देनजर ही हुआ। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप था, उसे खारग्राम प्रशासन की ओर से सुरक्षा मिली थी, जिसके बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
मुर्शीदाबाद पहुंचे चौधरी ने पूछा- टीएमसी आखिर चाहती क्या है, बुलेट इलेक्शन (गोली से चुनाव) या बैलट इलेक्शन (मतपत्र से चुनाव)। हम टीएमसी को खून की राजनीति नहीं करने देंगे।
[ad_2]
Source link