[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार गई है। उसे इंग्लैंड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से हराया। इस हार के बाद टीम इंडिया का 10 के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। भारतीय टीम पिछले नौ आईसीसी इवेंट में नाकाम रही है। इस दौरान उसने चार बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नौवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट जीता है। वह चार अलग-अलग आईसीसी इवेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई है। उसने वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।
भारत पिछली बार 2013 में कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीत पाया था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उसने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने उससे पहले 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। वहीं, 1983 में कपिल देव ने पहली बार भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताया था। तब भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर वनडे विश्व कप पर कब्जा किया था।
[ad_2]
Source link