Home Breaking News WTC Final: भारत को 209 रन से हरा टेस्ट चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा कायम

WTC Final: भारत को 209 रन से हरा टेस्ट चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा कायम

0
WTC Final: भारत को 209 रन से हरा टेस्ट चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा कायम

[ad_1]

IND vs AUS WTC Final 2023 Match Report and Highlights as Australia beat India by 209 run

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियशिप के दूसरे चक्र (2021-23) के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से टीम इंडिया को मात दी है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारी है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था। भारत के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि टीम इंडिया इस बार जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैच में भारत पहले दिन के दूसरे सत्र से ही पिछड़ गया था। इसके बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 296 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई और मैच 209 रन से हार गई।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा स्कोर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने 73 रन पर तीन विकेट ले लिए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने 285 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में आगे कर दिया। दोनों ने पहले दिन दो सत्र बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 327 रन था। भारतीय टीम मैच में यहीं से पिछड़ गई और कभी वापसी नहीं कर पाई। ट्रेविस हेड 163 और स्टीव स्मिथ 121 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और मजबूत स्थिति में पहुंच गया। भारत के लिए सिराज ने चार विकेट लिए। शमी और शार्दुल को दो-दो विकेट मिले।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here