[ad_1]

Kolkata Airport
– फोटो : Amar Ujala
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर आग लगने की खबर है। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग में आग लगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग गेट नंबर तीन के पास चेक-इन काउंटर के बेल्ट में लगी। हादसा इसलिए गंभीर है, क्योंकि यहां से वीवीआईपी आते-जाते हैं।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग!
बताया जा रहा है कि फिलहाल किसी को भी बाहर निकलने और अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सेक्शन-3 को रवानगी के लिए बंद कर दिया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
9:12 बजे आग लगी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि चेक-इन एरिया पोर्टल-डी पर रात 9:12 बजे मामूली आग लगी थी। इस वजह से आसपास धुआं छा गया था। इस पर रात 9:40 बजे तक पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इससे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और चेक-इन एरिया में धुएं की वजह से चेक-इन प्रक्रिया को रोक दिया गया। चेक-इन और संचालन धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link