[ad_1]

निखिल आडवाणी, करण जौहर
– फोटो : Social media
विस्तार
निखिल आडवाणी ने करण जौहर की पहली दो फिल्मों ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ से सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2003 में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत ‘कल हो ना हो’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसकी कहानी और पटकथा करण जौहर ने खुद लिखी थी। करण ने अपने संस्मरण ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में बताया किया था कि उन्हें इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन नहीं करने का पछतावा है। अब निखिल ने इस फिल्म के दौरान करण के साथ अपने मतभेद पर बात की है।
[ad_2]
Source link