Home Breaking News AP: चंद्रबाबू नायडू बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है आंध्र सरकार, सीएम जगन के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी केंद्र

AP: चंद्रबाबू नायडू बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है आंध्र सरकार, सीएम जगन के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी केंद्र

0
AP: चंद्रबाबू नायडू बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है आंध्र सरकार, सीएम जगन के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी केंद्र

[ad_1]

Chandrababu Naidu said AP govt neck deep in graft, when will Centre initiate action against CM Jagan

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू।
– फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी (YSRCP) सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और जानना चाहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी। अपने विधानसभा क्षेत्र के कुप्पम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता कथित भ्रष्टाचार के लिए वाईएसआरसीपी सरकार की निंदा करते हुए सिर्फ बयान दे रहे हैं।

नायडू ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों को घोषणा करनी चाहिए कि वे इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि एक बार जब टीडीपी सत्ता में वापस आ जाएगी, तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कुप्पम में ग्रेनाइट लूटने वाले सभी लोग वापस भुगतान करें। बता दें कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

नायडू ने कहा कि टीडीपी के मिनी घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रेनाइट की लूट पर लगाम लगने से राजस्व बढ़ेगा, जिसे कल्याणकारी योजनाओं के रूप में गरीबों के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here