Home Sports ‘चाय बिना चीनी’, पूर्व क्रिकेटर ने पकिस्तान की टीम को लेकर क्यों कहा ऐसा?

‘चाय बिना चीनी’, पूर्व क्रिकेटर ने पकिस्तान की टीम को लेकर क्यों कहा ऐसा?

0
‘चाय बिना चीनी’, पूर्व क्रिकेटर ने पकिस्तान की टीम को लेकर क्यों कहा ऐसा?

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात
बताया पाकिस्तान एशिया कप में न होता तो क्या होता

नई दिल्ली. लंबे समय के विवाद के बाद एशिया कप के वेन्यू का फैसला हो गया है. यह टूर्नामेंट 31 अगस्त को शुरू होगा जो 17 सितंबर तक चलेगा. इस बार कुछ मैच पाकिस्तान में होंगे जबकि कुछ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. इससे पहले पाकिस्तान ने यह धमकी दी थी कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आएगा तो हम भारत नहीं जाएंगे. हालांकि, अब यह मामला सुलझ गया है. कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि पाकिस्तान एशिया कप में हिस्सा न लेता तो कैसा होता?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” मैं इस फैसले से उतना आश्चर्यचकित नहीं हूं. क्योंकि भारत ने जाने से मना कर दिया था. अब पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप खेलने आएगा. इसमें कोई दोराय नहीं है. क्योंकि आप आईसीसी इवेंट में ऐसा नहीं कर सकते कि हम नहीं जाएंगे.’

जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद जश्न मनाने से किया मना, सब हुए हैरान, जानें माही ने क्यों किया ऐसा?

आकाश ने आगे कहा, “आप एशिया कप में भले ऐसा कर सकते हो. आप यहां कह सकते है कि हम इस टीम के बिना खेलेंगे. या यहां नहीं खेलना चाहते. लेकिन अगर एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान न हो तो कैसा होगा? यह बिना टॉपिंग के पिज्जा या चाय बिना चीनी या फिर चाय बिना चायपत्ती जैसा लगेगा. पाकिस्तान एशिया कप नहीं खेलेगा तो फिर कोई मजा ही नहीं आएगा.”

VIDEO: धोनी का बाइक चलाते वीडियो वायरल, साथी खिलाड़ी के साथ उठाया राइड का लुत्फ, कौन बैठा था पीछे?

बता दें कि एशिया कप के 4 मुकाबले पाकिस्तान और 9 मुक़ाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. इसमें तीसरी च्वाइस यूएई भी थी. लेकिन भारत ने वहां अधिक तापमान होने के कारण जाने से मना कर दिया था. एशिया कप के लिए अभी किसी भी टीम के स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है. टूर्नामेंट के शुरुआत से कुछ दिन पहले इसकी सभी टीमें स्क्वॉड की घोषणा कर देगी.

Tags: Aakash Chopra, Asia cup, Pakistan cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here