Home Breaking News Rajasthan: RPSC ने रद्द की वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की परीक्षाएं, अब 30 जुलाई को होंगी

Rajasthan: RPSC ने रद्द की वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की परीक्षाएं, अब 30 जुलाई को होंगी

0
Rajasthan: RPSC ने रद्द की वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की परीक्षाएं, अब 30 जुलाई को होंगी

[ad_1]

Rajasthan Senior Teacher (Secondary Education Department) Exam 2022 Canceled

राजस्थान लोक सेवा आयोग
– फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा 2022, सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। अब 30 जुलाई 2023 को सुबह के सत्र में सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और शाम के सत्र में सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा-2022 के अंतर्गत सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए की परीक्षा 21 दिसंबर 2022 और ग्रुप-बी की परीक्षा 22 दिसंबर 2022 को आयोजित कराई थीं। आरपीएससी ने दोनों परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। साथ ही आयोग सचिव आशुतोष गुप्ता ने अभ्यर्थियों को प्रेस नोट जारी कर सूचित किया है कि इस परीक्षा के संबंध में प्रकरण संख्या 227/ 2022 के अंतर्गत एसओजी से प्राप्त रिपोर्ट पर आयोग के विचार विमर्श के बाद सामान्य ज्ञान ग्रुप में यह परीक्षा निरस्त की जाती हैं। अब यह परीक्षा 30 जुलाई 2023 को सुबह के सत्र में सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और शाम के सत्र में सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम समय पर घोषित किया जाएगा।

मुखिया जी ने अपने चहेतों-डकैतों को काली कमाई करने की खुली छूट दी

इसी मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। राजस्थान में ईडी की कार्रवाई और आरपीएससी सदस्य बाबुलाल कटारा पर शिकंजे के बीच बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने वरिष्ठ अध्यापक पेपर रद्द मामले पर बयान जारी कर कहा है कि वरिष्ठ अध्यापक की परीक्षा लीक के पुख़्ता सबूत देकर मैंने कहा था कि 21 और 22 दिसंबर के भी पेपर लीक हुआ है, लेकिन मुखिया जी ने अपने चहेतों-डकैतों को काली कमाई करने की खुली छूट दी। आखिर आज आपने 2 पेपर और रद्द कर दिए हैं। कहीं सरकार ने ED के डर से तो यह फ़ैसला नहीं लिया? इसीलिए मैं लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा हूं, जिससे मुख्यमंत्री जी कतरा रहे हैं। यदि SI, RAS सहित सभी पेपरों की भी जांच हो जाए, तो सामने आएगा कि इनमें भी बड़े पैमाने पर नकल हुई है। बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को थोड़ा तो समझो सरकार।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here