Home Breaking News Jind: दुष्यंत चौटाला के दौरे से पहले फाड़े जजपा विधायक के बैनर, MLA ने किया ट्वीट- खिसयानी बिल्ली पोस्टर फाड़े

Jind: दुष्यंत चौटाला के दौरे से पहले फाड़े जजपा विधायक के बैनर, MLA ने किया ट्वीट- खिसयानी बिल्ली पोस्टर फाड़े

0
Jind: दुष्यंत चौटाला के दौरे से पहले फाड़े जजपा विधायक के बैनर, MLA ने किया ट्वीट- खिसयानी बिल्ली पोस्टर फाड़े

[ad_1]

JJP MLA expressed his displeasure by tweeting: Surajkheda torn posters before Dushyant visit in jind

जेजेपी विधायक का विरोध
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जजपा से नाराज चल रहे जजपा के नरवाना से विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के पोस्टर फड़वाने के आरोप उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नरवाना के विकास के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री नरवाना का विकास नहीं देखना चाहता। जिसके चलते उनके पोस्टर फड़वाए जा रहे हैं। हालांकि विधायक ने बाद में सोशल मीडिया पर की टिप्पणी को हटा दिया है। जिससे लग रहा है कि जजपा और सुरजाखेड़ा के बीच चल रहे मतभेद दूर हो गए हैं।

पोस्टर फाड़ने से नरवाना के विकास को कोई रोक नहीं सकता

हालांकि वीरवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नरवाना के दनौदा में जनसभा थी। इस दौरान दनौदा समेत आसपास के क्षेत्रों में लगे उनके पोस्टर फाड़े गए थे। इस पर विधायक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में लिखा है कि खिसयानी बिल्ली पोस्टर फाड़े। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवी व्यक्ति हैं, समाज के विकास के लिए उनकी सेवा निरंतर जारी रहेगी, पोस्टर फाड़ने से नरवाना के विकास को कोई रोक नहीं सकता। 

जजपा से चल रहे नाराज

नरवाना से विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा पिछले कई महीनों से जजपा से नाराज चल रहे हैं। इस नाराजगी के चलते उन्होंने नरवाना में नगर परिषद के चुनाव के दौरान जीते हुए उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलवाकर जग जाहिर की थी, इस दौरान उन्होंने कई पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया था। उसके बाद से ही वह नरवाना में होने वाले विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अपनी समाज सेवा को देने लगे थे, हालांकि विधायक से खपा उपमुख्यमंत्री ने उनकी चेयरमैनी भी वापस ली थी। उस दौरान विधायक के समर्थकों ने नरवाना में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here