Home Breaking News आंध्रप्रदेश: विजयवाड़ा में रिश्ते तार-तार, गुस्साए दामाद ने सास पर किया धारदार हथियार से हमला, हुई मौत

आंध्रप्रदेश: विजयवाड़ा में रिश्ते तार-तार, गुस्साए दामाद ने सास पर किया धारदार हथियार से हमला, हुई मौत

0
आंध्रप्रदेश: विजयवाड़ा में रिश्ते तार-तार, गुस्साए दामाद ने सास पर किया धारदार हथियार से हमला, हुई मौत

[ad_1]

Andhra Pradesh: Son-in-law kills mother-in-law in Vijayawada

हत्या
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


आजकल रिश्तों का कोई मोल नहीं बचा है। आए दिन कोई न कोई खबर ऐसी सामने आ जाती है, जिससे अपने सगे लोगों पर से भी विश्वास उठ जाता है। अब एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आई है। एक शख्स ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के लिए धारदार हथियार का उपयोग किया।

विजयवाड़ा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हनुमंत राव ने बताया कि 37 वर्षीय राजेश का अदालत में तलाक का केस चल रहा है। वह इसी बात को लेकर अपनी सास से नाराज था। उसका मानना था कि सास उसकी पत्नी का साथ दे रही थी। 

एसपी ने बताया कि गुस्साया राजेश रात करीब नौ बजे चनुमोलु वेंकट राव फ्लाईओवर पर पहुंचा। फिर उसने कथित तौर पर 47 साल की सास नागमणि की हत्या कर दी। आरोपी ने नारियल काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दरांती (धारदार हथियार) से अपनी सास नागमणि पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी फरार हो गया।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here