Home Breaking News ऑनलाइन धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बद्दो बोला: गेम के लिए खरीदी थीं पाकिस्तानी ई-मेल आईडी, इस सवाल पर सकपका गया

ऑनलाइन धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बद्दो बोला: गेम के लिए खरीदी थीं पाकिस्तानी ई-मेल आईडी, इस सवाल पर सकपका गया

0
ऑनलाइन धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बद्दो बोला: गेम के लिए खरीदी थीं पाकिस्तानी ई-मेल आईडी, इस सवाल पर सकपका गया

[ad_1]

Online conversion accused Baddo made shocking revelations in police interrogation

बद्दो (मास्क में)
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


गेम एप के जरिए किशोरों को झांसे में लेकर धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो रविवार को पूछताछ के दौरान पुलिस के सवालों में उलझ गया। पुलिस ने उससे मोबाइल में मिली पाकिस्तान की छह ई-मेल आईडी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि यह ऑनलाइन गेम के लिए खरीदी गई थीं। बद्दो ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया तो पुलिस ने भी उसके बैंक खातों की डिटेल उसके सामने रख दी और पूछा कि बताओ किस खाते से ई-मेल आईडी खरीदने के लिए भुगतान किया गया। इस पर वह सकपका गया और ई-मेल आईडी खरीदने के लिए किए गए लेनदेन को नहीं दिखा पाया। रिमांड पूरी होने पर अब पुलिस सोमवार को बद्दो को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश करेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here