[ad_1]
Which is the Best CS or IT Branch for B Tech?: तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के कारण इंजीनियरिंग में विविध अवसरों की भरमार है। विगत वर्षों में इंजीनियरिंग छात्रों के पास भी विकल्प बढ़ गए हैं, जिनमें से उचित या श्रेष्ठ का चयन करना उलझन भरा है।
इंजीनियरिंग में ऐसा ही बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी यानी बीटेक की पढ़ाई के दौरान कंप्यूटर साइंस (CS) या इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में से एक ब्रांच का चयन करना है। चूंकि, दोनों ही शानदार करिअर की संभावनाओं से लबरेज हैं, इसलिए विकल्प चुनने से पहले दोनों इनके बीच की बारीकियों और अंतरों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।
BTech CS or IT समानता और अंतर को समझना जरूरी
पहली नजर में देखने पर हो सकता है कि सीएस और आईटी अलग-अलग लगे, लेकिन दोनों के सिलेबस में कई समानताएं हैं। दोनों ही कोर्सेस छात्रों को कंप्यूटिंग के बुनियादी सिद्धांतों और तकनीकी अवधारणाओं के बारे में व्यापक समझ प्रदान करते हैं। हालांकि, उन छोटी चीजों को पहचानना भी बहुत जरूरी है, जो इन दोनों कोर्सेस को अलग करती हैं।
करिअर काउंसलर अभिनव बजाज (स्टडी मेट्रो) के अनुसार, कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर्स तकनीकी प्रगति के आधार के रूप में काम करते हैं। वे माइक्रोप्रोसेसर्स डिजाइन करते हैं, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स विकसित करते हैं, और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग के क्षेत्रों का पता लगाते हैं।
वहीं, दूसरी ओर, आईटी इंजीनियर्स, सीएस इंजीनियर्स द्वारा किए गए बैकएंड वर्क और एंड-यूजर्स के बीच की दूरी को खत्म करने का काम करते हैं। उनका पूरा ध्यान टेक्नोलॉजी को सुलभ और यूजर्स के अनुकूल बनाने तथा व्यक्तियों और कंप्यूटर सिस्टम के बीच निर्बाध इंटरेक्शन्स सुनिश्चित करने पर होता है।
BTech CS or IT में करिअर के अवसर
सीएस और आईटी दोनों ही कोर्सेस कॉर्पोरेट और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में विविध भूमिकाओं के साथ नौकरी के जबरदस्त अवसर प्रदान करते हैं। आईबीएम, इंटेल, एचपी, टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और अन्य जैसे प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशंस में कंप्यूटर साइंस प्रोफेशनल्स को नौकरी के ज्यादा अवसर मिलते हैं। सीएस के छात्रों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर्स, नेटवर्क मैनेजर्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आदि के रूप में करिअर की अपार संभावनाएं हैं।
BTech IT में करिअर की संभावनाएं
आईटी स्पेशलिस्ट्स के पास भी फाइनेंस, आर्ट्स, मेडिसिन और डिफेंस सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में रोजगार की प्रचुर संभावनाएं होती हैं। इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, एक्सेंचर, एचसीएल इंफोटेक और आईबीएम जैसी आईटी कंपनियां अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशंस को आगे बढ़ाने के लिए कुशल प्रोफेशनल्स की तलाश में रहती हैं। इसके अलावा, बीएसएनएल, इसरो, सीडीआईटी और सीडीएसी जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी आईटी प्रोफेशनल्स को भरपूर अवसर प्रदान करती हैं।
[ad_2]
Source link