[ad_1]

चंद्रयान 3
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर भेजने की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 को लॉन्च वाहन मार्क-III (एलवीएम-3) के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया है।
इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग का है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक, अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी। इस बीच यह जानना जरूरी है कि आखिर चंद्रयान-3 क्या है? अभी इसको लेकर क्या हुआ है? चंद्रयान-3 को एलवीएम3 के साथ क्यों जोड़ा गया है? एलवीएम3 क्या है ? चंद्रयान-3 के उद्देश्य क्या हैं और यह काम क्या करेगा?
[ad_2]
Source link