[ad_1]

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
– फोटो : dd news
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में अब कुछ दिन मौसम का मिजाज राहत और सुकून भरा रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। कई इलाकों में तेज तो कुछ जगह रुक-रुक के बारिश होती रही। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, अधिकतम तापमान छह डिग्री तक लुढ़क गया। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 007.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आठ जुलाई को विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
[ad_2]
Source link