Home Breaking News वाराणसी में पीएम मोदी: विकास की सौगात देने के साथ मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे, ये है पूरा कार्यक्रम

वाराणसी में पीएम मोदी: विकास की सौगात देने के साथ मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे, ये है पूरा कार्यक्रम

0
वाराणसी में पीएम मोदी: विकास की सौगात देने के साथ मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे, ये है पूरा कार्यक्रम

[ad_1]

PM Modi in Varanasi rally start  Mission 2024 along with giving gift of development

काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी के साथ पूर्वांचल की 12,110 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही जनसभा करके मिशन 2024 का आगाज करेंगे। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के साथ टिफिन बैठक करके उनका जोश बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री शहर का निरीक्षण करने भी निकल सकते हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए बनारस सजकर तैयार है। प्रधानमंत्री शुक्रवार की देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे, फिर सीधे हरहुआ चौराहने के पास वाजिदपुर जाकर जनसभा करेंगे। इसके बाद मंडुवाडीह में भाजपाइयों के साथ टिफिन बैठक करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी पढ़ें: विपक्षी एकता को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया दिखावा, बोले- अफसल लोग एक मंच पर हैं

20 लाभार्थियाें से संवाद भी करेंगे

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री 10720.58 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1389.66 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के 20 लाभार्थियाें से संवाद भी करेंगे। सरकारी योजनाओं से संबंधित फीडबैक भी लेंगे। आयुष्मान भारत, पीएम आवास ग्रामीण और पीएम स्वनिधि योजना के तीन-तीन लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here