Home Breaking News Tomato Price: बनारस में टमाटर की सुरक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता ने रखा बाउंसर, बोला- लूट के डर से सुरक्षा जरूरी

Tomato Price: बनारस में टमाटर की सुरक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता ने रखा बाउंसर, बोला- लूट के डर से सुरक्षा जरूरी

0
Tomato Price: बनारस में टमाटर की सुरक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता ने रखा बाउंसर, बोला- लूट के डर से सुरक्षा जरूरी

[ad_1]

Tomato Price vegetable vendor in Varanasi hired bouncers to saftey of customers

टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकानदार ने रखा बाउंसर,
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


टमाटर का ‘भाव’ इन दिनों आसमान पर है। वाराणसी समेत देश के कई शहरों में टमाटर का दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गया। पखवाड़े पहले तक टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा था जो जुलाई के पहले दिन से ही लगातार महंगा होता चला जा रहा है। वाराणसी में टमाटर 120 से 150 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इसे देखते हुए लंका क्षेत्र के नगवां सब्जी बेचने वाले सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने विरोध जताने के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर को तैनात किया है। उसने पोस्टर भी लगाया है। जिसमें लिखा है कि पहले पैसे तब टमाटर। कृपया टमाटर को न छुएं।

इस बाबत सब्जी  दुकानदार अजय फौजी ने बताया कि टमाटर काफी महंगा हो गया है। महंगाई की मार में लोग लोग 100 और 50 ग्राम ले रहे हैं। कई जगहों से सूचना आई कि टमाटर को लेकर मारपीट हो रही है। तो कहीं टमाटर लूट लिया जा रहा है। हर जगह टमाटर के कारण विवाद की स्थिति हो गई है।

विवाद से बचने के लिए दुकान पर अपनी और टमाटर की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर को तैनात किया है। जब सारे टमाटर बिक जाएंगे तो इन बाउंसर को छुट्टी कर देंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here