Home Breaking News जुबानी जंग: PM मोदी के ‘झूठ की दुकान’ वाले बयान पर बिफरे नाना पटोले; बोले- वे जितना चाहे फेंक सकते हैं

जुबानी जंग: PM मोदी के ‘झूठ की दुकान’ वाले बयान पर बिफरे नाना पटोले; बोले- वे जितना चाहे फेंक सकते हैं

0
जुबानी जंग: PM मोदी के ‘झूठ की दुकान’ वाले बयान पर बिफरे नाना पटोले; बोले- वे जितना चाहे फेंक सकते हैं

[ad_1]

Nana Patole angry over PM Modi's shop of lies statement Maharashtra Politics Update

नाना पटोले
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बीकानेर में पीएम मोदी के दिए गए भाषण पर भी पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए पीएम मोदी को झूठ का बाजार बताया। नाना पटोले ने कहा कि पीएम के झूठ को आम जनता भी जानती है। बता दें कि शनिवार को बीकानेर में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गहलोत सरकार पर हमला किया था। हुए कहा कि इतने सालों में कांग्रेस ने राजस्थान में बहुत नुकसान किया है। ये बात कांग्रेस के नेता भी अच्छी तरह जानते हैं। 

क्या बोले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख?

पीएम मोदी के बीकानेर में दिए गए संबोधन के सवाल पर जब नाना पटोले से पूछा गया तो उन्होंने इस पर पलटवार किया। नाना पटोले ने कहा, ‘मोदी जी गुजरात के 12 साल सीएम रहे और अब नौ साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। तो झूठ की दुकान कौन हैं ये सबसे ज्यादा देश की जनता जानती है। खुद ही प्रधानमंत्री जी झूठ और भ्रष्टाचार की बाजार हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है। सामान्य से सामान्य नागरिक इस बात को जानता है। अब मोदी जी के पास गोदी मीडिया है और इसके माध्यम से वह जितना चाहें फेंक सकते हैं। उसका विरोध करने का कोई कारण नहीं है। लेकिन वास्तविकता ये है कि वे कांग्रेस के बारे में नहीं खुद के बारे में बोल रहे थे। 

बीकानेर दौरे पर थे प्रधानमंत्री मोदी

दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया। साथ ही इस दौरान 24300 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा था। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here