Home Breaking News JP Nadda: भाजपा नेता का राहुल गांधी पर वार, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि चला रहे ‘नफरत का मेगा मॉल’

JP Nadda: भाजपा नेता का राहुल गांधी पर वार, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि चला रहे ‘नफरत का मेगा मॉल’

0
JP Nadda: भाजपा नेता का राहुल गांधी पर वार, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि चला रहे ‘नफरत का मेगा मॉल’

[ad_1]

Rahul Gandhi running 'mega mall of hatred', not 'mohabbat ki dukan': BJP leader Nadda

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि ‘नफरत का मेगा मॉल’ चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

बता दें, नड्डा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पंचमहल जिले के गोधरा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवार-केंद्रित दलों में बदलने का भी आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि उन्हें लोगों के कल्याण की कोई चिंता नहीं है। वह सिर्फ अपने परिवार को बचाने में लगे हैं। नड्डा ने आगे कहा कि जब भी पीएम मोदी को वैश्विक मंच पर सराहना मिलती है तो कांग्रेस के लोग परेशान हो जाते हैं। पीएम का विरोध करने की कोशिश करते-करते कांग्रेस नेताओं ने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। 

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी यह कहने के लिए ब्रिटेन गए कि लोकतंत्र खतरे में है। यह उनकी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था और 1.5 लाख लोगों को जेल में डाल दिया था। अब वे लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here