Home Breaking News Maharashtra: ‘महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द’, शिंदे गुट के MLAs के अल्टीमेटम के बीच सीएम का बड़ा बयान

Maharashtra: ‘महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द’, शिंदे गुट के MLAs के अल्टीमेटम के बीच सीएम का बड़ा बयान

0
Maharashtra: ‘महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द’, शिंदे गुट के MLAs के अल्टीमेटम के बीच सीएम का बड़ा बयान

[ad_1]

CM Eknath Shinde gave big statement on question of cabinet expansion in Maharashtra news update in hindi

एकनाथ शिंदे
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरणों के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर घमासान जारी है। एक ओर जहां यह खबर है कि शिंदे गुट के विधायकों ने बड़ी बैठक कर कैबिनेट में शामिल करने के लिए पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है, वहीं दूसरी ओर अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इसके बारे में बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार अगले कुछ दिनों के भीतर होना है। ऐसे में एनसीपी से आए नेताओं को मंत्री बनाने के बाद अब उनको विभाग भी दिया जाना है। 

सीएम शिंदे ने दिया बड़ा संकेत

महाराष्ट्र में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलम में शामिल होने  पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहले राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन था और यह राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएंगे कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बरकरार रहे। वहीं इसके बाद जब महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह जल्द ही होगा’। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here