Home Breaking News ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय से मिलने नहीं पहुंचे थे महेश भट्ट, बोले- किसी ने भी नहीं पूछा हालचाल

ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय से मिलने नहीं पहुंचे थे महेश भट्ट, बोले- किसी ने भी नहीं पूछा हालचाल

0
ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय से मिलने नहीं पहुंचे थे महेश भट्ट, बोले- किसी ने भी नहीं पूछा हालचाल

[ad_1]


बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ काम किया था। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म को इसके गाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया गया। आज भी फिल्म के गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। पहली फिल्म से ही इंडस्ट्री में राहुल ने अभिनय का सिक्का जमा लिया था। पहली फिल्म हिट होने के बाद भी राहुल का करियर सफल नहीं हो पाया और धीरे-धीरे वह गुमनामी की दुनिया में चले गए। अब अभिनेता ने उस समय के बारे में बात की है, जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।



राहुल रॉय को साल 2020 में लद्दाख में अपनी फिल्म ‘एलएसी- लिव द बैटल’ की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर लाया गया और मुंबई के नानावटी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में राहुल रॉय ने खुलासा किया था कि इस मुश्किल दौर में जब उनकी बहन प्रियंका रॉय और उनके जीजा को अस्पताल का बिल भरने में दिक्कत आ रही थी, तब सलमान खान मदद के लिए आगे आए थे और उन्होंने अस्पताल का सारा बकाया पैसा चुका दिया था। अब अभिनेता ने कहा है कि उस मुश्किल समय इंडस्ट्री से उनका कोई भी दोस्त, महेश भट्ट, पूजा भट्ट या रवीना टंडन उनसे मिलने नहीं आए थे।

Filmy Wrap: पीएम मोदी-मैक्रों के साथ दिखे माधवन और हादसे में बाल-बाल बचे आकाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें


दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में राहुल रॉय ने खुलासा किया कि जब महेश भट्ट के साथ उन्होंने ‘आशिकी’ फिल्म की थी, तब उनके बीच करीबी रिश्ता था, लेकिन जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, तब महेश भट्ट या उनकी बेटी पूजा भट्ट ने उनका हाल-चाल नहीं लिया था। हालांकि, राहुल को इस बात का कोई दुख नहीं है। उन्होंने कहा यह भी ठीक है। वहीं राहुल की बहन प्रियंका ने कहा कि उनके घर किसी दोस्त का तो क्या राहुल के जुड़वा भाई रोहित का भी फोन नहीं आया था। जब भाई ही कॉल ना करें तो किसी स्टार से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Simon Pegg: AI के सपोर्ट में आए ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ फेम साइमन पेग, बोले- सामान्यता पर लगा सकता है रोक


राहुल ने अपने असफल करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि ‘आशिकी’ के बाद उन्हें दमदार सफलता मिली। उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कीं, लेकिन अचानक उनका करियर पटरी से उतर गया। उन्होंने कहा जो काम लोगों को उनको देना था, वह उनसे वापस ले लिया गया। उन्हें वह नहीं दिया गया, जिनकी अभिनेता को तलाश थी। वहीं प्रियंका ने कहा कि ‘आशिकी’ के बाद लगातार राहुल ने कई फिल्में साइन कीं। वह व्यस्त हो गए, वह जिस तरह के वह प्रोजेक्ट चाहते थे, वह बने नहीं नतीजा कुछ और ही निकला।

Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here