Home Breaking News Bareilly: वनखंडी नाथ मंदिर के पास अराजकतत्वों ने कांवड़ियों पर किया पथराव; माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Bareilly: वनखंडी नाथ मंदिर के पास अराजकतत्वों ने कांवड़ियों पर किया पथराव; माहौल बिगाड़ने की कोशिश

0
Bareilly: वनखंडी नाथ मंदिर के पास अराजकतत्वों ने कांवड़ियों पर किया पथराव; माहौल बिगाड़ने की कोशिश

[ad_1]

stone pelting on Kanwariyas near Vankhandi Nath temple in Bareilly

घटनास्थल पर पुलिस फोर्स और लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में सावन के तीसरे सोमवार से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई। वनखंडी नाथ मंदिर के पास रविवार दोपहर को अराजकतत्वों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 

50-60 लोगों ने किया पथराव 

वनखंडी नाथ मंदिर शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों में से एक है। यहां सावन के हर सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़िये पहुंचते हैं। तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। रविवार को कांवड़ियों का जत्था वनखंडी नाथ मंदिर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान 50-60 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया। 

ये भी पढ़ें- हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी, सीरियल किलर…

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here