[ad_1]

बारिश के दौरान भारतीय टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला धीरे-धीरे ड्रॉ की तरफ अग्रसर है। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से बाधित रहा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत से 209 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट पारी और 141 रन से जीता था।
[ad_2]
Source link