[ad_1]
छोटे पर्दे का मशहूर फैमिली-ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी कहानी के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहता है। शो में दिशा वकानी की एग्जिट के बाद से ही दर्शक उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। हालांकि, कई बार निर्माताओं से उन्हें शो में वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अब शो को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। तो अगर आप भी ‘तारक मेहता’ शो के फैन है तो यह खुशखबरी आपके लिए ही है।
टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी किरदारों को यूं तो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, लेकिन लेकिन एक किरदार शायद ही कभी भुलाया जा सकता है और वह किरदार है दयाबेन का। जेठालाल के बाद दयाबेन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की जान हैं।
गौरतलब है कि दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी छह साल पहले मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं, लेकिन बाद में भी वह शो में नहीं लौटीं। छह साल बाद भी न केवल मेकर्स बल्कि दर्शक भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने यह तक कह दिया था कि अभिनेत्री के लिए उनके शो के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अब असित मोदी ने कंफर्म किया है कि दिशा शो में वापसी कर रही हैं।
लंबे इंतजार के बाद आखिर अब वह दिन जल्द ही आने वाला है, जब दिशा अपने पुराने किरदार में लौटकर दर्शकों को एक बार फिर हंसाएंगी। अब असित ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया है कि दिशा वकानी शो में वापसी कर रही हैं। हाल ही में, तारक मेहता के 15 साल पूरे होने पर असित ने एक बड़ा एलान किया है।
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता
असित ने कहा, ’15 साल के इस सफर में सभी को हार्दिक बधाई। एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें हम भूल नहीं सकते। वह कलाकार हैं दया भाभी यानी दिशा वकानी। उन्होंने इसके जरिए फैंस को एंटरटेन किया और हमें हंसाया भी है। फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मैं भी आपसे वादा करता हूं कि दिशा वकानी जल्द ही तारक मेहता में वापस आएंगी।’
[ad_2]
Source link