Home Sports कौन हैं रोमारियो शेफर्ड? जिन्होंने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को रुलाया, बल्ले से भी कर चुके हैं कमाल

कौन हैं रोमारियो शेफर्ड? जिन्होंने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को रुलाया, बल्ले से भी कर चुके हैं कमाल

0
कौन हैं रोमारियो शेफर्ड? जिन्होंने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को रुलाया, बल्ले से भी कर चुके हैं कमाल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 29 जुलाई को खेला. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया. जिस तरह से टीम इंडिया ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को हराया था. उस हिसाब से किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था कि दूसरे वनडे का परिणाम कुछ ऐसा होगा. हालांकि, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त बॉलिंग की. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने 3 विकेट झटके.

रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के बेहतरीन गेंदबाज हैं. उन्होंने अपना डेब्यू साल 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से किया था. अपने डेब्यू में ही उन्होंने 2 विकेट लिए थे. उनका जन्म साउथ अमेरिका के गयाना में हुआ था. वेस्टइंडीज की नेशनल टीम से खेलने से पहले वह गयाना के लिए भी खेल चुके हैं. वह 2016 से अब तक इस टीम के साथ हैं.

845 इंटरनेशनल विकेट… मैच के दौरान दिग्गज पेसर ने किया संन्यास का ऐलान, युवराज सिंह से खास कनेक्शन

बैटिंग से भी करते हैं कमाल
वैसे तो रोमारियो शेफर्ड एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं.  लेकिन कभी-कभी वह बैटिंग से भी गजब का कारनामा करते हैं. इसी साल रोमारियो ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 मैच में 44 रन कूटे थे. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. दरअसल, इस छोटी सी पारी के साथ वह वेस्टइंडीज के लिए 9वें नंबर पर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे.

IND vs WI Highlights: टीम इंडिया को दूसरे वनडे में मिली करारी हार, पहले मैच से नहीं ली सीख, 200 रन के लाले पड़े

ईशान, अक्षर और जडेजा को दिखाई पवेलियन की राह
रोमारियो शेफर्ड ने भारत के 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर भेजा. शेफर्ड का पहला शिकार ईशान किशन हुए, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. ईशान इस मैच में फिफ्टी लगाने में कामयाब हुए थे. रोमारियो ने ईशान को एलिक अथानाजे के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल को 1 ही रन बनाने दिए. रवींद्र जडेजा भी रोमारियो के सामने नहीं टिक सके.

Tags: IND vs WI, India vs west indies, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here