[ad_1]
हाइलाइट्स
ओपनर बैटर ईशान किशन ने खोला राज
महान क्रिकेटर ने इंस्टा पर किया था मैसेज
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है. उन्होंने 2-1 से यह सीरीज अपने नाम की. ईशान किशन और शुभमन गिल ने शानदार ओपनिंग की. उन्होंने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े. मैच के अगले दिन बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट कर ईशान से एक राज उगलवाया.
दरअसल, एक वीडियो में ईशान किशन और शुभमन गिल महान क्रिकेटर ब्रायन लारा के साथ नजर आ रहे थे. वीडियो में ब्रायन कह रहे हैं,” मेरे साथ दो युवा खिलाड़ी ईशान किशन और शुभमन गिल मेरे साथ मेरे नाम के स्टेडियम में साथ खड़े हैं.” शुभमन गिल ने ब्रायन से कहा, मैं मैच में बॉलर्स को टारगेट करने की कोशिश करता हूं. मेरा ऐम यही रहता है.
Brian Lara interviewing Shubman Gill and Ishan Kishan. pic.twitter.com/rPI7WM4yQq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 2, 2023
ईशान ने खोला राज
ईशान किशन ने ब्रायन लारा से कहा, “सच में मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे याद है एक बार आपने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था.” मैं उस समय सच में शॉक रह गया था कि आप मुझे कैसे मैसेज कर सकते हैं. जो इस गेम के सबसे बड़े लीजेंड हैं. मैं सच में इसके बाद बहुत खुश था.
तोड़ा धवन-रहाणे का रिकॉर्ड
शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे वनडे में अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड दिया है. दरअसल, वह वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी वाली पहली जोड़ी बन गई है. उन्होंने पहले विकेट के लिए कुल 143 रन लूटे. इससे पहले रहाणे और धवन ने साल 2017 में 132 रन की साझेदारी की थी.
.
Tags: Brian Lara, IND vs WI, Ishan kishan, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : August 02, 2023, 19:19 IST
[ad_2]
Source link