[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर पुनीत बिष्ट ने अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगाने की घोषणा कर दी. इस खिलाड़ी ने 17 साल के अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया, जिसमें उन्होंने तीनों प्रारूपों में 272 मैच खेले. भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने का सपना उनका पूरा ना हो सका. इंडियन प्रीमियर लीग में पुनीत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम के लिए खेल चुके हैं.
दिल्ली की 2007-08 सत्र में अंतिम रणजी ट्राफी विजेता टीम का हिस्सा रहा यह 37 साल का क्रिकेटर जम्मू कश्मीर और मेघालय के लिये भी खेल चुका है. बिष्ट ने 103 प्रथम श्रेणी मैचों में 38 से ज्यादा के औसत से 5231 रन बनाये जिसमें 10 शतक और 343 रन की व्यक्तिगत सर्वश्रष्ठ पारी भी शामिल रहे. उन्होंने 299 कैच और 19 स्टंप आउट किए.
17 छक्के की बेमिसाल पारी
पुनीत ने 13 जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय की तरफ से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी. महज 51 गेंद पर 6 चौके और 17 छक्के जमाते हुए 146 रन ठोक डाले थे. टी20 क्रिकेट इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के जमाने वाले पुनीत पहले भारतीय विकेटकीपर हैं. क्रिस गेल के नाम एक पारी में 18 छक्के लगाने का कारनामा दर्ज है.
लिस्ट ए के 103 मैचों में उन्होंने 2924 रन बनाये जिसमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल थे. बिष्ट ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय है. मैंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए दोनों प्रारूपों में 100 से ज्यादा मैच खेले. अब बतौर खिलाड़ी हासिल करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है और मेरा मानना है कि यह संन्यास लेने का सही समय है. ’’
.
FIRST PUBLISHED : August 02, 2023, 19:17 IST
[ad_2]
Source link