Home Breaking News Maharashtra: ‘कुछ शुभचिंतक मुझे मनाने की कोशिश कर रहे, भाजपा के साथ कभी नहीं जाऊंगा’, शरद पवार का बड़ा बयान

Maharashtra: ‘कुछ शुभचिंतक मुझे मनाने की कोशिश कर रहे, भाजपा के साथ कभी नहीं जाऊंगा’, शरद पवार का बड़ा बयान

0
Maharashtra: ‘कुछ शुभचिंतक मुझे मनाने की कोशिश कर रहे, भाजपा के साथ कभी नहीं जाऊंगा’, शरद पवार का बड़ा बयान

[ad_1]

NCP chief Sharad Pawar On Ajit Pawar Meeting well-wishers trying to persuade me but will never align with BJP

Sharad Pawar
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुई सीक्रेट बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ शुभचिंतक मुझे मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं भाजपा के साथ कभी नहीं जाऊंगा। अजित पवार के साथ मेरी मुलाकात गुप्त नहीं है। वह मेरे भतीजे हैं और मैं परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य हूं।

उन्होंने कहा कि हममें से कुछ लोगों ने एक अलग रुख अपनाया है। हमारे कुछ शुभचिंतक यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमारे रुख में कोई बदलाव हो सकता है। यही कारण है कि वे सौहार्दपूर्ण चर्चा करने की कोशिश कर रहे हैं। अजित से मुलाकात के बारे में पवार ने कहा कि मैं आपको एक तथ्य बताना चाहता हूं कि वह मेरे भतीजे हैं। भतीजे से मिलने में क्या गलत है? यदि परिवार का कोई वरिष्ठ व्यक्ति परिवार के किसी अन्य सदस्य से मिलना चाहता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले शरद पवार और राकांपा के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे अजित पवार के बीच पुणे में बैठक से महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं थीं। इस पर राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पार्टी संस्थापक और उनके भतीजे के बीच क्या बातचीत हुई और यह कोई गोपनीय बैठक नहीं थी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here