[ad_1]
टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ‘टशन-ए-इश्क’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली जैस्मिन का चुलबुला अंदाज लोगों को काफी पसंद है। जैस्मिन यूं तो अली गोनी संग अपने रिश्ते और अपने काम के चलते अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं, लेकिन आज अभिनेत्री उनके साथ हाल ही में हुई एक दुर्घटना के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल, जैस्मिन के साथ दिल्ली से मुंबई लौटते वक्त एयरपोर्ट पर एक घटना हुई, जिसका दर्द अभिनेत्री ने साझा किया है। चलिए जानते हैं जैस्मिन साथ क्या हुआ…

जैस्मिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अभिनेत्री अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए नियमित रूप से फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता अली गोनी के साथ अपने प्यार भरे पलों की तस्वीरें साझा कर सुर्खियां बटोरती हैं। फैंस जैस्मिन के सभी फोटो और वीडियो पर काफी प्यार बरसाते हैं। ऐसे में अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को इस तरह की परेशानी में फंसा देख सभी बहुत परेशान हो गए।
Shraddha Kapoor: कंगना रणौत-आलिया भट्ट से प्रभावित हैं श्रद्धा कपूर, तारीफ करते हुए दे दिया यह बयान
[ad_2]
Source link