Home Breaking News अभ्यास त्रिशूल: चीन-पाकिस्तान सीमा पर गरजे राफेल और मिराज, दस दिनों तक चलेगा अभ्यास, लड़ाकू विमान परखेंगे ताकत

अभ्यास त्रिशूल: चीन-पाकिस्तान सीमा पर गरजे राफेल और मिराज, दस दिनों तक चलेगा अभ्यास, लड़ाकू विमान परखेंगे ताकत

0
अभ्यास त्रिशूल: चीन-पाकिस्तान सीमा पर गरजे राफेल और मिराज, दस दिनों तक चलेगा अभ्यास, लड़ाकू विमान परखेंगे ताकत

[ad_1]

Indian Air Force conducts Trishul Exercise in northern sector along borders of China and Pakistan

राफेल विमान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों की नींद सोमवार तड़के अचानक टूट गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो मिराज-2000, अपाचे और राफेल आसमान में कुलाचे भरते हुए गर्जना कर रहे थे। उपमंडल जम्मू कश्मीर सीमा से लगे हुए लंगेरा, चुराह, सतरूंडी, मंगली, महलनाग क्षेत्रों लड़ाकू विमान उड़ते रहे।

भारतीय वायु सेना चीन और पाकिस्तान की सीमा पर उत्तरी क्षेत्र में प्रमुख प्रशिक्षण अभ्यास त्रिशूल कर रही है। राफेल, मिराज 2,000 समेत लड़ाकू विमानों के साथ चिनूक, अपाचे सहित भारी-लिफ्ट परिवहन विमान और हेलिकाप्टरों के साथ अभ्यास किया जा रहा है। गुरु विशेष बल भी अभ्यास का हिस्सा है। जहां वायु शक्ति के सभी तत्वों का अभ्यास किया जा रहा है।

यह अभ्यास 4 से 14 सितंबर तक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित उत्तरी क्षेत्रों में होगा। हालांकि, लड़ाकू विमानों की आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया। चंबा के कई क्षेत्र जम्मू और कश्मीर की सीमाओं से सटे हैं। इधर, उप मंडलाधिकारी, सलूणी नवीन कुमार शर्मा, एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक त्रिशूल युद्धाभ्यास की प्रक्रिया रविवार देर रात से ही शुरू हो गई थी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here