[ad_1]
बॉलीवुड के महानायक, मेगास्टार या शहंशाह कुछ भी कह लीजिए, सब समझ ही जाएंगे कि आप बच्चन साहब की बात कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को यह मुकाम इतनी आसानी से नहीं मिला। लेकिन उनका जलवा 80 साल की उम्र में भी बखूबी कायम है। अभिनेता जहां इन दिनों टीवी के मशहूर क्विज शो ‘केबीसी 15’ होस्ट करने में व्यस्त हैं, लेकिन आज वह किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने बिग बी को ‘आईसीसी वनडे विश्व कप 2023’ का गोल्डन टिकट भेंट किया है।
अमिताभ बच्चन भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसी बात को ध्यान में रखते बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने बिग बी को ‘आईसीसी वनडे विश्व कप 2023’ का गोल्डन टिकट गिफ्ट किया है। इस टिकट के साथ अभिनेता अब ऐशों-आराम के साथ-साथ वीआईपी स्टैंड से सभी मैच मुफ्त में देख सकते हैं। अमिताभ बच्चन को यह टिकट गिफ्ट करने की बात बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है।
Mannara Chopra: किस विवाद पर मनारा चोपड़ा ने की खुलकर बात, बोलीं- डायरेक्टर हो गए थे अति उत्साहित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट देते हुए जय शाह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हमारे गोल्डन आइकंस के लिए गोल्डन टिकट! बीसीसीआई के सचिव जय शाह को मिलेनियम के सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन को हमारा गोल्डन टिकट पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक महान अभिनेता और एक समर्पित क्रिकेट प्रेमी, अमिताभ बच्चन का टीम इंडिया के प्रति अटूट समर्थन हम सभी को प्रेरित करता रहता है। हम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में उनके शामिल होने से रोमांचित हैं।’
Golden ticket for our golden icons!
BCCI Honorary Secretary @JayShah had the privilege of presenting our golden ticket to none other than the “Superstar of the Millennium,” Shri @SrBachchan.
A legendary actor and a devoted cricket enthusiast, Shri Bachchan’s unwavering support… pic.twitter.com/CKqKTsQG2F
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023
[ad_2]
Source link