Home Sports 260 के टिकट… फिर भी इंडिया- पाकिस्तान मुकाबले से दर्शक क्यों बना रहे दूरी?

260 के टिकट… फिर भी इंडिया- पाकिस्तान मुकाबले से दर्शक क्यों बना रहे दूरी?

0
260 के टिकट… फिर भी इंडिया- पाकिस्तान मुकाबले से दर्शक क्यों बना रहे दूरी?

[ad_1]

कोलंबो. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK)  के बीच क्रिकेट मैच को रोमांचकारी बनाने वाला माहौल रविवार को एशिया कप (Asia Cup) सुपर फोर मैच के दौरान नदारद था. वीकेंड होने के बावजूद दर्शक एक बार फिर सबसे चर्चित क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में से एक माने जाने वाले मुकाबले से दूर रहे. इसी तरह का माहौल पालेकल में खेले गए टूर्नामेंट के लीग मैच के दौरान भी दिखा था. पालेकल में निराशा मिलने के बाद आयोजकों को  कोलंबो में स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के समर्थकों की अच्छी संख्या की उम्मीद है. इस शहर में इन दोनों देशों के प्रवासी बड़ी संख्या में रहते  है.

इन दोनों टीमों के बीच 2012 में टी20 विश्व कप मैच के दौरान यहां का  प्रेमदासा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. पिछले एक दशक में इसी तरह का माहौल मीरपुर, मेलबर्न, एडिलेड, दुबई, बर्मिंघम, लंदन और मैनचेस्टर के मैदान में दिखा था. मैच में कोई वित्तीय हिस्सेदारी नहीं होने के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट (एससीएल) के अधिकारियों को इस स्थिति से निराशा हुई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन, किसी ने खेली 400 रन की पारी तो कोई कर चुका 1300 शिकार

‘गिल को मैं अगला ओवर नहीं डालूंगा…’ शाहीन अफरीदी की हुई जमकर कुटाई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ यूं लिए मजे

पाकिस्तान ने टिकटों की कीमत में कटौती का ट्वीट किया है
श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने कहा, ‘बारिश नहीं हो रही है और हमें मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों की उम्मीद थी. टिकट अभी भी ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध हैं. वास्तव में, टिकट दर में भी कटौती की गई है, लेकिन हमें अभी भी ज्यादा दर्शक नहीं दिख रहे है.’ श्रीलंका क्रिकेट ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच सहित सभी सुपर 4 मैचों के टिकटों की कीमत में कटौती के बारे में ट्वीट किया है.

टिकट का दाम 1000 से घटाकर 260 रुपये किया गया
प्रेमदासा स्टेडियम में सी और डी ‘अपर ब्लॉक’ टिकटों की कीमत घटाकर  1000 श्रीलंकाई रुपये (एलकेआर) यानी लगभग 260 भारतीय रुपये कर दी गई है, जबकि सी और डी ‘लोअर ब्लॉक’ टिकटों की कीमत अब एलकेआर 500 तय की गई है. कीमत में कटौती केवल सुपर फोर मैचों पर लागू है. फाइनल के लिए टिकटों के दम में कटौती नहीं होगी.

‘जोखिम नहीं लेना चाहते दर्शक’
दर्शकों की कम संख्या के बारे में पूछे जाने पर एसएलसी अधिकारी ने कहा, ‘हो सकता है कि बारिश के पूर्वानुमान के कारण लोग जोखिम नहीं लेना चाहते हो. शायद स्थानीय लोग इस मैच में रुचि नहीं ले रहे है.’शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हुए सुपर फोर मैच में भी स्टेडियम के कई हिस्से खाली थे. पीसीबी के एक अधिकारी ने हालांकि यहां के स्थल चयन पर सवाल उठाया.

‘इसलिए भी लोगों ने नहीं खरीदे टिकट’
अधिकारी ने कहा, ‘साल के इस समय में श्रीलंका में क्रिकेट मैच आयोजित करना कठिन है क्योंकि वहां अक्सर बारिश होती है. कोलंबो से मैचों की हंबनटोटा स्थानांतरित करने की अटकलों के कारण भी लोगों ने टिकट नहीं खरीदा.

Tags: Asia cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here