[ad_1]
हाइलाइट्स
ट्रेंट बोल्ट ने वर्ल्ड कप से पहले दिखाया रौद्र रूप.
बोल्ट पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किनारा कर चुके थे.
नई दिल्ली. ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) से कौन नहीं वाकिफ है जो न्यूजीलैंड के लिए कई भारी-भरकम उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. बोल्ट ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल सितंबर में खेला था. लेकिन अब वर्ल्ड कप 2023 से पहले उन्होंने जिस अंदाज में वापसी की है उसे देख हर टीम चौकन्नी हो जाएगी. कीवी स्टार ने दूसरे वनडे में 1 साल बाद वापसी कर इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए हैं. संन्यास से वापसी कर रहे बेन स्टोक्स भी बोल्ट के सामने घुटने टेकते नजर आए.
वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें एक-दूसरे को परख रही हैं. कीवी टीम ने वनडे सीरीज में अपना दबदबा बना रखा है. टीम ने सीरीज में 1-0 से पहले ही बढ़त बना रखी है. अब बोल्ट की वापसी ने इंग्लैंड की बैटिंग को और भी नाजुक बना दिया. ट्रेंट बोल्ट ने सबसे पहले अपनी गति का शिकार जॉनी बेयरिस्टो को बनाया. बोल्ट का कहर ऐसा दिखा कि उन्होंने 3 गेंदो में 2 विकेट अपने नाम किए. देखते ही देखते उन्होंने जो रूट को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
बेन स्टोक्स को भी चारो खाने किया चित
इंग्लैंड के चैंपियन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी ट्रेंट बोल्ट के सामने चारो खाने चित दिखाई दिए. स्टोक्स ने भी हाल ही में एक साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है. उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले स्टोक्स ने भी अपनी वापसी से सभी को हैरान किया. पिछले मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को संकट से निकाला था. लेकिन इस मैच में बोल्ट के सामने स्टोक्स की एक न चली.
ट्रेंट बोल्ट इंग्लैंड के सामने अपना 100वां वनडे खेलने उतरे. उन्होंने मैदान में उतरते ही इस खास लम्हें को यादगार बना लिया है. अभी तक बोल्ट ने 4 ओवर फेंके जिसमें से 1 मेडन के साथ उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए हैं. अब आगे देखना होगा वे इस मुकाबले को किस तरह से इतिहास के पन्नें में तब्दील करते हैं.
.
Tags: NZ vs ENG, Trent Boult
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 19:50 IST
[ad_2]
Source link