Home Sports भारत को Asia Cup का 8वां खिताब दिलाएंगे 5 खिलाड़ी, मिलकर जीत चुके हैं 7 टाइटल

भारत को Asia Cup का 8वां खिताब दिलाएंगे 5 खिलाड़ी, मिलकर जीत चुके हैं 7 टाइटल

0
भारत को Asia Cup का 8वां खिताब दिलाएंगे 5 खिलाड़ी, मिलकर जीत चुके हैं 7 टाइटल

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया को खिताब दिलाना चाहेंगे. एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की बात करें, तो बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. टीम इंडिया में शामिल 5 खिलाड़ी एशिया कप का खिताब जीत चुके हैं. ऐसे में उनकी नजर एक और खिताब पर होगी. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 7 बार टूर्नामेंट का खिताब भी जीता है.

भारतीय टीम में शामिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 2 बार वनडे एशिया कप के फाइनल में उतरे हैं और हर बार उन्हें जीत भी मिली है. जडेजा 2010 और 2018 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे. इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी 2 बार 2010 और 2018 में खिताब जीता है. विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव भी एक-एक बार वनडे एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. यानी टीम इंडिया के पास 5 चैंपियन खिलाड़ी हैं और ये मिलकर 7 खिताब जीत चुके हैं.

गिल ने जड़ा बेहतरीन शतक
भारतीय टीम को पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जरूर हार मिली, लेकिन युवा बैटर शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक ठोका. वे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वे अब तक 69 की औसत से 275 रन बना चुके हैं. ऐसे में उनकी नजर एशिया कप के पहले खिताब पर होगी. इसके अलावा विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक भी टीम की नजर रहेगी.

टीम इंडिया कोलंबो में Asia Cup के 2 फाइनल गंवा चुकी है, हर बार जीता श्रीलंका, 19 साल से इंतजार जारी

टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें, तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव पर भी दारोमदार होगा. कुलदीप अब तक 9 विकेट ले चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 5 तो श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लिए. बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा भी अब तक 6 विकेट झटक चुके हैं. कोलंबो की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद दे सकता है. ऐसे में दोनों ही टीमों को अपने स्पिन गेंदबाजों से उम्मीद रहेगी.

Tags: Asia cup, Rohit sharma, Sri lanka, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here