[ad_1]
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है। किंग खान फिल्म ने 10 दिनों के भीतर किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 10 दिनों के भीतर ही टिकट खिड़की पर 440.48 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने जवान के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।
ओटीटी को लेकर एटली ने कही यह बात
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, एटली ने कहा, “ओटीटी के लिए हम एक अलग लय पर विचार कर रहे हैं। इसलिए मैं अपनी छुट्टियों पर नहीं गया। मैं किसी चीज पर काम कर रहा हूं। मैं आप सब को हैरान करने वाला हूं।”
सीक्वल को लेकर कही यह बात
यह पूछे जाने पर कि क्या वह सीक्वल की योजना बना रहे हैं। एटली ने कहा, “मेरी हर फिल्म का अंत इस तरह का होता है। मैंने कभी किसी फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मैंने इस पर विचार कर सकता हूं। इसलिए, अगर मेरे पास कोई मजबूत चीज आती है, तो मैं निश्चित रूप से उसे लेकर आऊंगा। मैं बाद में सीक्वल लेकर आ सकता हूं, लेकिन निश्चित रूप से मैं कुछ करुंगा।”
Madhuri Dixit: सरोज खान का किरदार निभाएंगी माधुरी दीक्षित! चौंका देगा कोरियोग्राफर की बेटी का बयान
बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई कर रही जवान
बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर ‘जवान’ सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 440.48 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
यह भी पढ़ें- Karan Johar: ‘मेरे बच्चों और मां को अपशब्द कहे गए और…’, करण जौहर ने ट्विटर छोड़ने की असली वजह का किया खुलासा
[ad_2]
Source link